Mere bhole baba shadi ko machal gaye

मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।

मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
शादी को मचल गए, शादी को मचल गए,
शादी को मचल गए, शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।।

सखियां कहें ओ भोले सेहरा बांध लो,
सखियां कहें ओ भोले सेहरा बांध लो,
मेरे भोले बाबा चंदा पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा चंदा पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।।

सखियां कहें ओ भोले मुकुट पहन लो,
सखियां कहें ओ भोले मुकुट पहन लो,
मेरे भोले बाबा गंगा पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा गंगा पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।।

सखियां कहें ओ भोले कुण्डल पहन लो,
सखियां कहें ओ भोले कुण्डल पहन लो,
मेरे भोले बाबा बिच्छू पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा बिच्छू पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।।

सखियां कहें ओ भोले टाई पहन लो,
सखियां कहें ओ भोले टाई पहन लो,
मेरे भोले बाबा सर्पों पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा सर्पों पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।।

सखियां कहें ओ भोले हल्दी लगा लो,
सखियां कहें ओ भोले हल्दी लगा लो,
मेरे भोले बाबा भस्मी पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा भस्मी पे मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।।

सखियां कहें ओ भोले कंगन पहन लो,
सखियां कहें ओ भोले कंगन पहन लो,
मेरे भोले बाबा डमरू को मचल गए,
मेरे भोले बाबा डमरू को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।।

सखियां कहें ओ भोले भोजन कर लो,
सखियां कहें ओ भोले भोजन कर लो,
मेरे भोले बाबा भंगिया को मचल गए,
मेरे भोले बाबा भंगिया को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।।

सखियां कहें ओ भोले गाड़ी में बैठ लो,
सखियां कहें ओ भोले गाड़ी में बैठ लो,
मेरे भोले बाबा नंदी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा नंदी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
शादी को मचल गए, शादी को मचल गए,
शादी को मचल गए, शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए,
मेरे भोले बाबा शादी को मचल गए।।

Post a Comment

Previous Post Next Post