Pitron ka dhyan lagao ji/Piter ji ke bhajan.

पितरों का ध्यान लगाओ जी

पितरों का ध्यान लगाओ जी,
पितरों को मान बढ़ाओ जी,
पितरों का ध्यान लगाओ जी,
पितरों को मान बढ़ाओ जी।।

ये घर का देव निराला है,
ये हर घर का रखवाला है,
ये घर का देव निराला है,
ये हर घर का रखवाला है,
आके चरणों में चित्त लगाओ जी,
पितरों का मान बढ़ाओ जी,
आके चरणों में चित्त लगाओ जी,
पितरों का मान बढ़ाओ जी।।

पितरों के नाम पे दान करो,
सच्चे मन से सम्मान करो,
पितरों के नाम पे दान करो,
सच्चे मन से सम्मान करो,
उनका आके आशीष पाओ जी,
पितरों का मान बढ़ाओ जी,
उनका आके आशीष पाओ जी,
पितरों का मान बढ़ाओ जी।।

जो भी पितरों का गुण गाता है,
वो ही उनका दर्शन पाता है,
जो भी पितरों का गुण गाता है,
वो ही उनका दर्शन पाता है,
उनकी महिमा को भी गाओ जी,
पितरों को मान बढ़ाओ जी,
उनकी महिमा को भी गाओ जी,
पितरों का मान बढ़ाओ जी।।

पितरों का ध्यान लगाओ जी,
पितरों को मान बढ़ाओ जी,
पितरों का ध्यान लगाओ जी,
पितरों को मान बढ़ाओ जी।।

You may also like...

Leave a Reply