आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, बाबा ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, बाबा ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, दादी जी टीका पहनाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, दादी जी टीका पहनाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की।।
ताऊ ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, ताऊ ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, ताई जी नथनी पहनायें, शुभ घड़ी है ब्याह की, ताई जी नथनी पहनायें, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की।।
पापा ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, पापा ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, मम्मी जी हरवा पहनायें, शुभ घड़ी है ब्याह की, मम्मी जी हरवा पहनायें, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की।।
बुआ ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, बुआ ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, फूफा जी आशीष दे रहे, शुभ घड़ी है ब्याह की, फूफा जी आशीष दे रहे, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की।।
चाचा ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, चाचा ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, चाची जी कंगना पहनाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, चाची जी कंगना पहनाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की।।
दीदी ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, दीदी ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, जीजा जी दे रहे दुवाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, जीजा जी दे रहे दुवाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की।।
भइया ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, भइया ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, भाभी जी बिछुवे हैं दबाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, भाभी जी बिछुवे हैं दबाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की।।
सखियों ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, सखियों ने शादी की दुवाएं, मांगी थी बड़े प्यार से, सब मिल के मंगल हैं गाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, सब मिल के मंगल हैं गाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की, आओ सखी बन्नी को सजाएं, शुभ घड़ी है ब्याह की।।