Sohar Geet/Jachcha Geet Lyrics In Hindi –Jachcha Ke Ghar Lal Hua Hai.

जच्चा के घर लाल हुआ है:

जच्चा के घर लाल हुआ है,
बाजे बधाई अंगना,
जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना।।

देखो सासू जी बलि बलि जायें,
ले के लालन को झूला झुलाएं,
देखो सासू जी बलि बलि जायें,
ले के लालन को झूला झुलाएं,
वो तो चरुवा चढ़ाएंगी अंगना,
जच्चा रानी पहनाएंगी कंगना,
कंगना पहन कर सासू रानी,
कंगना पहन कर सासू रानी,
लेवें लाखों बलैयां,
जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना।।

जच्चा के घर लाल हुआ है,
बाजे बधाई अंगना,
जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना।।
देखो जिठनी भी आई हैं सज के,
झूमें नाचें वो आज खुश हो के,
देखो जिठनी भी आई हैं सज के,
झूमें नाचें वो आज खुश हो के,
वो तो पिपरी पिसाएंगी अंगना,
जच्चा रानी पहनाएंगी हरवा,
वो तो पिपरी पिसाएंगी अंगना,
जच्चा रानी पहनाएंगी हरवा,
हरवा पहन कर जिठनी रानी,
हरवा पहन कर जिठनी रानी,
झुलाएं चंदन पलना,
जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना।।

जच्चा के घर लाल हुआ है,
बाजे बधाई अंगना,
जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना।।

ननदी रानी लेकर आई बधाई,
पूरे घर में वो धूम मचाई,
ननदी रानी लेकर आई बधाई,
पूरे घर में वो धूम मचाई,
वो तो छठिया धराएंगी अंगना,
जच्चा रानी पहनाएंगी झुमका,
वो तो छठिया धराएंगी अंगना,
जच्चा रानी पहनाएंगी झुमका,
झुमका पहन कर ननदी रानी,
झुमका पहन कर ननदी रानी,
नाचे ता ता थैया,
जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना।।

जच्चा के घर लाल हुआ है,
बाजे बधाई अंगना,
जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना,
देखो रे जच्चा ने जाया ललना।।

You may also like...

Leave a Reply