मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, शीश बन्ने के सेहरा सोहे, कान बन्ने के मोती सोहे, शीश बन्ने के सेहरा सोहे, कान बन्ने के मोती सोहे, लड़ियों पे वारू राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, लड़ियों पे वारू राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो।।
नैन बन्ने के कजरा सोहे, मुख बन्ने के बीड़ा सोहे, नैन बन्ने के कजरा सोहे, मुख बन्ने के बीड़ा सोहे, चितवन पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जग–जग जियो, लाली पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जग–जग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो।।
अंग बन्ने के जामा सोहे, कमर बन्ने के पटका सोहे, अंग बन्ने के जामा सोहे, कमर बन्ने के पटका सोहे, माला पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, माला पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो।।
हाथ बन्ने के कंगना सोहे, उँगली बन्ने के मुंदरी सोहे, हाथ बन्ने के कंगना सोहे, उँगली बन्ने के मुंदरी सोहे, घड़ियों पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, घड़ियों पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो।।
पैर बन्ने के जूता सोहे, सीट बन्ने के घोड़ी सोहे, पैर बन्ने के जूता सोहे, सीट बन्ने के घोड़ी सोहे, घोड़ी पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, घोड़ी पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो।।
आगे बन्ने के भईया सोहे, संग बन्ने के डोला सोहे, आगे बन्ने के भईया सोहे, संग बन्ने के डोला सोहे, दुल्हन पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, दुल्हन पे वारु राई–नोन, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो, मेरे बन्ने को नजर ना लगे, बन्ना तुम जुग–जुग जियो।।