सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, कोई उबटन ले आओ, कोई चंदन ले आओ, कोई उबटन ले आओ, कोई चंदन ले आओ, मेरी बन्नी को स्नान कराओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, मेरी बन्नी को स्नान कराओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया।।
कोई टीका ले आओ, कोई बिंदिया ले आओ, कोई टीका ले आओ, कोई बिंदिया ले आओ, मेरी बन्नी को नथ पहनाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, मेरी बन्नी को नथ पहनाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया।।
कोई हरवा ले आओ, कोई कुण्डल ले आओ, कोई हरवा ले आओ, कोई कुण्डल ले आओ, मेरी बन्नी को झुमकी पहनाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, मेरी बन्नी को झुमकी पहनाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया।।
कोई कंगना ले आओ, कोई चूड़ियां ले आओ, कोई कंगना ले आओ, कोई चूड़ियां ले आओ, मेरी बन्नी को मेंहदी लगाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, मेरी बन्नी को मेंहदी लगाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया।।
कोई पायल ले आओ, कोई बिछुआ ले आओ, कोई पायल ले आओ, कोई बिछुआ ले आओ, मेरी बन्नी को महवर लगाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, मेरी बन्नी को महवर लगाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया।।
कोई लहंगा ले आओ, कोई साड़ी ले आओ, कोई लहंगा ले आओ, कोई साड़ी ले आओ, मेरी बन्नी को चुनर ओढ़ाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, मेरी बन्नी को चुनर ओढ़ाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया, सारे मिलकर बन्नी को सजाओ रे, मेरी बन्नी बनी है दुल्हनिया।।